फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farakka Express bomb created from information disclosure.

फरक्का एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Fri, 15 May 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express bomb created from information disclosure.
दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर रात बम की सूचना से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से गाजियाबाद जीआरपी को मैसेज मिला तो आनन-फानन में साहिबाबाद स्टेशन पर ट्रेन को रोककर चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


बम की सूचना मिली तो यात्री भी ट्रेन से नीचे उतर आए। जीआरपी, आरपीएफ के अलावा सिविल पुलिस और डॉग स्क्वॉयड ने डेढ़ घंटे तक ट्रेन के सभी कोच को खंगाला, लेकिन बम नहीं मिला। डेढ़ घंटे बाद रात 12:05 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे फरक्का एक्सप्रेस मालदा टाउन के लिए दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 से रवाना हुई थी। ट्रेन छूटने के बाद दिल्ली स्टेशन पर ही किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि स्टेशन पर बम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय फरक्का भी स्टेशन से छूटी थी तो जीआरपी दिल्ली ने गाजियाबाद जीआरपी को फोन पर फरक्का में बम होने की सूचना दी। साहिबाबाद में ट्रेन को रुकवाया गया।

इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि ट्रेन की बोगी संख्या-एस-3 में बम की सूचना मिली थी। शंकर लाल नाम के किसी व्यक्ति ने यह सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed