{"_id":"5b50be9e4f1c1b466d8b5c02","slug":"fan-safe-man-life-before-shahberi-building-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग हादसा: पंखे की वजह से बच गई इस शख्स जान, गर्मी के कारण फ्लैट से निकला था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग हादसा: पंखे की वजह से बच गई इस शख्स जान, गर्मी के कारण फ्लैट से निकला था बाहर
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Building Collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी की निर्माणाधीन इमारत में रहकर पीओपी का काम करने वाला असलम बाल-बाल बच गया। गर्मी लगने पर मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे वह पंखा खरीदने भंगेल चला गया था। असलम पंखा खरीदकर रात में भंगेल में ही अपने रिश्तेदार के यहां रुक गया।
विज्ञापन
उसके जाने के कुछ देर बाद ही इमारत ढह गई थी। जिसकी चपेट में उसका ममेरा भाई मुजाहिद भी आ गया। इमारत गिरने की खबर उसे सुबह अखबार से मिली। जिसे पढ़कर वह भागकर शाहबेरी आ गया। अभी तक मुजाहिद का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
मूलरूप से पूर्णिया, बिहार निवासी मोहम्मद असलम अपने मामा के बेटे मुजाहिद के साथ निर्माणाधीन इमारत में पीओपी लगाने का कार्य कर रहा था। वह उसी इमारत में मुजाहिद समेत चार अन्य साथ रहता था। गर्मी और उमस के चलते मंगलवार शाम को असलम ने मुजाहिद से कहा था कि उसे पंखे की जरूरत है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका रिश्तेदार भंगेल में रहता है। वहां जाकर पंखा खरीदेगा और रिश्तेदार के यहां रुककर बुधवार सुबह लौट आएगा। इतना कहकर वह देर शाम करीब 7 बजे इमारत से निकल गया। जब वह जा रहा था तो मुजाहिद कपड़े धो रहा था। उसके जाने के कुछ देर बाद इमारत जमींदोज हो गई।
हालांकि, उसे इमारत गिरने की बात सुबह अखबार पढ़ने के बाद पता चली। जिसके बाद वह वापस लौट आया। इधर अभी तक मुजाहिद का कुछ पता नहीं चल पाया है।