{"_id":"595b234b4f1c1b5d698b4909","slug":"famous-singer-arshad-khan-writes-song-on-junaid-and-other-lynchings","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर गायक ने लिखा जुनैद के लिए गीत- ‘पहलू को इंसाफ नहीं, जुनैद को मार दिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर गायक ने लिखा जुनैद के लिए गीत- ‘पहलू को इंसाफ नहीं, जुनैद को मार दिया’
यूनुस अलवी/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
अलवर में पहलू हत्याकांड पर गाना बनाने वाले मेवात के मशहूर गायक अरशद खान बीसरू ने जुनैद हत्याकांड पर एक ऑडियो-विडियो गाना तैयार किया है। उनके गाने के बोल कुछ इस तरह हैं।
विज्ञापन
‘पहलू को इंसाफ नहीं और जुनैद को मार दिया। गौर करो कुछ मोदी-खट्टर यह कैसा इंसाफ किया’ गायक अरशद खान बीसरू ने बताया कि उनका यह गाना 4 मिनट 55 सेकेंड का है।
विज्ञापन
यह गजल है, जिसमें पहलू हत्याकांड, अखलाक हत्या कांड और जुनैद हत्याकांड का जिक्र किया गया। वहीं गाने में मेवात के राजा हसन खां मेवाती द्वारा राणा सांगा के साथ मिलकर देश की खातिर बाबर से युद्ध किया था, इस बात का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गजल के माध्यम से बताया कि मेवाती वतन परस्त हैं, इन पर जुल्म करना बंद करो। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक और ऑडयो-वीडियो लेकर आने वाले हैं। जिसमें गोहत्या के नाम पर देश में हो रही हत्याओं के आरोपी अभी भी फरार हैं और जिनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इस बात का जिक्र होगा।