फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family raises questions over student's death at Krishna Nagar school; demands to see CCTV footage

Delhi NCR News: कृष्णा नगर स्कूल में छात्रा की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल, सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा नगर में स्कूल परिसर में छात्रा के खुदकुशी करने का मामला :
विज्ञापन

-परिजनों ने कहा कि सुबह हंसते हुए स्कूल में हुई थी दाखिल, रास्ते में खरीदा था बिस्कुट, सुबह उठकर भी बिल्कुल सामान्य थी छात्रा, ऐसे में उसके ऐसा कदम उठाने का सवाल नहीं
-पुलिस सूत्रों का कहना सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अकेले ही पानी की टंकी की ओर जाती दिख रही, रविवार को नहीं हो पाया पोस्टमार्टम, सोमवार को करवाया जाएगा पीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर के सर्वाेदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा के स्कूल परिसर में खुद को जलाकर आत्महत्या करने के मामले में परिवार इसको खुदकुशी मानने के लिए तैयार नहीं है। परिजनों ने कहा कि शनिवार सुबह छात्रा बिल्कुल सामान्य थी। स्कूल जाते समय समय उसने चाय और पापे खाए। इसके बाद वह बड़ी बहन और छह माह की भतीजी के साथ स्कूल के लिए निकल गई। रास्ते में वह भतीजी से खेलती हुई जा रही थी। इसके बाद उसने रास्ते से ही बिस्कुट भी खरीदे। बाद में वह हंसती हुई स्कूल में दाखिल हो गई। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि स्कूल परिसर की सीसीटीवी फुटज परिवार को दिखाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल की सीसीटीवी में छात्रा अकेले की काले रंग की बोतल लेकर पानी की टंकी की ओर जाते हुए दिख रही है। जिस जगह उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को लंच टाइम से पहले ही पोस्टमार्टम होता है। चूंकि छात्रा के परिजन दिल्ली से बाहर थे, इसलिए रविवार उसका पीएम नहीं हो सका। हालांकि बेटी की मौत की खबर सुनकर छात्रा के माता-पिता दोपहर 1 बजे कृष्णा नगर स्थित अपने घर पहुंच गए। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी : कृष्णा नगर के स्कूल में छात्रा के आत्महत्या करने के बाद उसके बैग से पुलिस को तीन पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। अपने नोट में छात्रा ने परिजनों से इस कदम के लिए माफी मांगी है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को छात्रा का सुसाइड नोट भी नहीं दिखाया है। परिवार ने इसके लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की राइटिंग से उसके सुसाइड नोट का मिलान किया जाएगा। पुलिस छात्रा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल करेगी। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा ने कहीं किसी दबाव में तो यह कदम नहीं उठाया। सोमवार को पुलिस छात्रा के माता-पिता का बयान दर्ज करेगी। बता दें कि शनिवार को कृष्णा नगर के सर्वाेदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की छुट्टी होने से कुछ समय पहले खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय विधायक अनिल गोयल और शिक्षा मंत्री आशीष सूद घटना के बाद स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article