फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family members beaten and injured for protesting against attempted misdeed in Palwal

महिला की आपबीती: नशे में धुत युवक ने पीछे से पकड़ा...फिर करने लगा घिनौनी हरकत; चीखी तो बांह पर दांत से काटा

Thu, 04 Jul 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Family members beaten and injured for protesting against attempted misdeed in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल में दुष्कर्म का प्रयास करने का विरोध किया तो आरोपी ने महिला को दांतों से काट लिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजनों ने महिला को बचाया तो आरोपियों के परिजनों ने उन्हें पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 30 जून की रात करीब 11 बजे वह अपनी गाय को बांधने के लिए गेट के बाहर आई थीं। वहां पहले से नशे में धुत राहुल खड़ा था। उसे देखते ही राहुल ने उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने आरोपी ने उसके बाजू को दांत से काट लिया।

विज्ञापन

आरोपी ने दोनों हाथों से उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आए उसके परिजनों ने उसे बचाया। इसी दौरान राहुल के परिजन मुकेश, देवचंद, राजीव, रिंकू, सुमति व अन्य लाठी-डंडा लेकर आए और उसे और उसके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है  पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed