फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family members beat up doctor over child s death in Noida

Video: बच्चे की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर को पीटा... गार्ड ने बचाया, ओपीडी खाली देखकर लोगों ने किया हंगामा

Fri, 29 Nov 2024 03:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

अस्पताल की निदेशक संगीता माथुर ने बताया कि बच्चे को 1:30 बजे रात को लाए थे उसे सांस लेने में दिक्कत थी, बेहोसी जैसी हालत में था। इसी दौरान स्ट्रेचर पर उसकी मौत हो गई

विज्ञापन
Family members beat up doctor over child s death in Noida
ओपीडी में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईएसआईसी हॉस्पिटल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर को अस्पताल के बाहर पीट दिया। नाइट ड्यूटी करके डॉक्टर सुबह चाय पीने के लिए बाहर आए थे इसी दौरान गेट के बाहर मरीज के परिजनों ने उसे पकड़ कर पीटा। इसकी सूचना मिलने पर गार्ड ने डॉक्टर को मौके पर बचाया। जब सुबह घटना के विरोध में डॉक्टर हॉस्पिटल आए तो लोगों ने ओपीडी खाली देखकर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


सुबह 10:45 से 11:30 तक ओपीडी प्रभावित रही। इस दौरान वहां लगे सिक्योरिटी गार्ड से मरीजों की झड़प हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे डॉक्टर आए। ओपीडी के बाहर सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल की निदेशक संगीता माथुर ने बताया कि बच्चे को 1:30 बजे रात को लाए थे उसे सांस लेने में दिक्कत थी बेहोसी जैसी हालत में था, बच्चे को रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान स्ट्रेचर पर उसकी मौत हो गई और बच्चे का मेडिकल किया गया। इस दौरान बच्चे की बॉडी हैंडओवर करने में सुबह 8 बजे तक का समय लग गया। इसी बीच डॉक्टर चाय पीने गए थे तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके विरोध में डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर निदेशक से मिलने आए थे जिसके कारण करीब आधे घंटे तक ओपीडी प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed