फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family member sell girl in two lakh to marry her with aged man

अधेड़ से शादी के लिए घरवालों ने ही कर दिया किशोरी का सौदा

Sat, 26 Sep 2015 02:19 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
family member sell girl in two lakh to marry her with aged man

मुरादाबाद जिले से 2.10 लाख में खरीदकर ले जाई जा रही किशोरी गढ़ के स्याना चौपला पर चकमा देकर कार से उतर भागी।

विज्ञापन


उसने चौपला स्थित होटल कर्मियों को खुद के सौदेबाजी की सूचना दी। तब सूचना मिलते ही पुलिस ने कार सवार एक महिला समेत दो लोगों को दबोच लिया।

हालांकि दो साथी भाग गए। बाद में पुलिस ने इन्हें भी छोड़ दिया। मुरादाबाद के कांठ निवासी एक लड़की (17) को कुछ लोग कार से गौतमबुद्ध नगर ले जा रहे थे।

चकमा देकर कार से भागी किशोरी

family member sell girl in two lakh to marry her with aged man

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गढ़ के स्याना चौपला पर लड़की ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर कार को रुकवाया। वह उतरकर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित एक होटल में जा घुसी।

लड़की ने रोते-बिलखते होटल कर्मियों को बताया कि एक महिला समेत कुछ लोग परिजनों की सहमति से उसे रिश्तेदारों से मिलाने ले जा रहे थे।

ब्रजघाट के पास उनकी कानाफूसी से पता चला कि गौतमबुद्ध नगर के गांव बादलपुर में एक अधेड़ से शादी के लिए उसे बेच दिया गया है। होटल मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को ही पुलिस ने छोड़ा

family member sell girl in two lakh to marry her with aged man

पुलिस किशोरी को साथ लेकर पीछा कर महिला समेत दो को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान एक महिला और पुरुष भाग गए।

हिरासत में लिए गए संजय निवासी भंगेल और महिला राजन निवासी बादलपुर ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों की सहमति से 2.10 लाख रुपये में खरीदा गया था।

उसे शादी के लिए ले जाया जा रहा था। गढ़ में आने के बाद किशोरी की नियत में खोट आ गया और वह पुलिस के पास पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने किशोरी को उसके घर को भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों को क्यों छोड़ा, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

किशोरी और उसके परिजन कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। जिस पर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। - राजेश वर्मा, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed