{"_id":"627c8c9e23124d07cd0cbc35","slug":"family-attacked-in-property-dispute-shop-vandalized-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद में परिवार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़, मारपीट के बाद आरोपियों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद में परिवार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़, मारपीट के बाद आरोपियों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई
Thu, 12 May 2022 09:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 May 2022 09:57 AM IST
सार
दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने की दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही मारपीट के बाद आरोपियों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले कारोबारी पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस बीच वह जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने पीछे से गोली चला दी। इस दौरान आरोपी ने कारोबारी की दुकान में बैठे ग्राहक की पिटाई करने के अलावा वहां जमकर तोड़फोड़ की।
इसके बाद भी उनका दिल नहीं भरा तो आरोपी कारोबारी के घर पहुंच गए। वहां उसके बड़े भाई की पिटाई करने के अलावा उस पर भी गोली चलाई। बाद में आरोपी फरार हो गए। पीड़ित आकाश कुमार (31) ने प्रॉपर्टी विवाद में ही अपने चचेरे भाईयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बवाल की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आकाश कुमार परिवार के साथ सोनिया विहार के सभापुर गांव में रहते हैं। सोनिया विहार इलाके में ही इनका बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार है। सोमवार दिन में आकाश अपनी दुकान पर मौजूद थे।
विज्ञापन
इनके पास सामान लेने के लिए इलाके में रहने वाला कृपा शंकर नामक शख्य आया हुआ था। तभी आकाश का चचेरा भाई शोभाराम उर्फ जगत सिंह पांच अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे व पिस्टल थीं। इन लोगों ने कार से उतरते ही आकाश पर हमला कर दिया। आकाश किसी तरह वहां से भागा।

इस दौरान उसने अपने भाई विक्की को कॉल कर हमले की बात बताई। विक्की दुकान की ओर भागा तो आरोपी उसे रास्ते में मिल गए। आरोपियों ने विक्की पर गोली चला दी। दोनों भाईयों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर आकाश की तलाश करने के बाद आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे। वहां मौजूद कृपा शंकर की आरोपियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
बाद में सभी आकाश के घर पहुंचे, वहां पर उसका बड़ा भाई हरेंद्र मिला। आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के बाद उस पर भी गोली चला दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद बलवा करने, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ के दौरान आकाश ने बताया कि गांव की कुछ जमीन का विवाद चचेरे भाईयों से चल रहा था। तीन साल पहले पंचायत में उसका फैसला आकाश के पक्ष में कर दिया गया था। इस बात से जगत सिंह और उसके भाई नाराज थे। सोमवार को इन लोगों ने आकाश और उसके परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बाद में जगत सिंह, प्रवीण, सुशील, गौरव, दीपक और महकार नामका शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।