सस्ता सोना भी कर रहा ग्राहकों की जेब ढीली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के गिरते भाव ने साइबर सिटी के सर्राफा बाजार की चाल बदल दी है। पहले
अब कारोबारी ग्राहक से एडवांस बुकिंग की 80 प्रतिशत राशि की डिमांड कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों की अवधि में सोना इस समय अपने सबसे न्यूनतम भाव पर है।
सोने के गिरते भाव के बीच सर्राफा कारोबारी काफी सावधान हो गए हैं। वह नहीं चाहते कि इसके कारण उनका घाटा हो। ऑर्डर बुक करने के मामले में कारोबारी काफी सावधानी बरत रहे हैं। अब ग्राहकों के लिए गहनों के लिए ऑर्डर बुक कराना काफी महंगा हो गया है।
18 हजार रुपए हो सकता प्रति 10 ग्राम सोना
शादियों के इस सीजन में गहने बनवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।
सर्राफा बाजार में एक के बाद एक ऑर्डर धड़ाधड़ आ रहे हैं। ग्राहकों का कहना
है कि 80 प्रतिशत राशि एडवांस में देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही
है।
सदर बाजार स्थित जिंदल ज्वैलर्स के प्रोपराइटर अमित जिंदल का
कहना है कि मार्केट की चाल सोने के गिरते भाव से बदल गई है। अब निवेश करने
वाले सोने से दूरी बनाने लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सोना 18 हजार रुपये
प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ सकता है। ऐसे में रूटीन ग्राहकों की संख्या
मार्केट में कम हो रही है।
ऑर्डर वापस लेने वालों की संख्या बढ़ी
गुड़गांव में छोटे और बड़े
दोनों प्रकार के स्वर्णकार हैं। जहां बड़ी दुकानों पर लोग आसानी से 80
प्रतिशत एडवांस राशि जमा करके ऑर्डर दे रहे हैं, वहीं छोटे कारोबारी अभी भी
20 और 30 प्रतिशत राशि ही एडवांस में ले रहे हैं। इस कारण उनके यहां सोने
के सस्ते होने के बाद ऑर्डर वापस लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वहीं पुरानी बुकिंग के कारण भी उन्हें घाटा हो रहा है। स्वर्णकार मनीष सोनी
भी एडवांस राशि 80 प्रतिशत लेने लगे हैं। सर्राफा कारोबारी राम करण
तोषावड़ भी ऐसा ही कर रहे हैं।
जेवर नहीं लेने के बहाने
-लड़के की दादी की मौत हो गई, इस कारण शादी कैंसल।
-लड़की की भाभी को लड़का पसंद नहीं आया।
-लड़की की नानी की अचानक मौत होने से शादी टल गई।
-लड़के वाले दहेज की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं इस कारण रिश्ता नहीं होगा।
-लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।
(सोना सस्ता होने के बाद ऑर्डर वापस लेने के लिए बनाए जा रहे हैं ऐसे बहाने)
स्वर्णकारों को हो रहा बिजनेस लॉस
गुड़गांव ज्वैलर्स एसोसिएशन के
अध्यक्ष तिलक राज मल्होत्रा का कहना है कि अभी स्वर्णकारों के पास जो
स्टॉक है, वह 31, 30 और 29 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव वाला है। 24 कैरेट
सोना 25,900 और 22 कैरेट 23,700 रुपये भाव का है।
ऐसे में प्रति 10 ग्राम
सोने के पीछे स्वर्णकार को तकरीबन पांच से छह हजार रुपये का सीधा-सीधा
बिजनेस लॉस हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह घाटा लंबा न चले, इसके लिए
बुकिंग की कुल राशि का 80 प्रतिशत एडवांस में लिया जा रहा है।
जेवर महल के
दीनानाथ मनचंदा का कहना है कि सोने के भाव में ज्यादा और कम से फायदा और
नुकसान चलता रहता है। उन्होंने कहा कि सोने का भाव कम होने से आगे चलकर
सर्राफा बाजार में खरीददार ज्यादा आएंगे।