{"_id":"5ea718878ebc3e90633c4050","slug":"fake-social-media-account-of-buddhist-guru-made-and-followers-are-being-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध धर्म गुरु के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अनुयायियों से की जा रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध धर्म गुरु के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अनुयायियों से की जा रही ठगी
Mon, 27 Apr 2020 11:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध धर्म गुरु क्यबजे लिंग रिंपोछे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके अनुयायियों से आर्थिक मदद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस बाबत दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि गुरु की वेबसाइट के जरिए लोगों को जानकारी देकर सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बौद्ध धर्म के गुरु लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ठहरे हुए हैं। उनके सचिव ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि गुरु के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके अनुयायियों से आर्थिक मदद मांगी जा रही है। शिकायत के मुताबिक इस तरह की हरकत कई महीनों से की जा रही है, लेकिन लॉकडाउन में आरोपियों ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। आरोपी बौद्ध धर्म के गुरु के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन