फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake report of young man made by taking blood sample

Delhi: ब्लड सैंपल लेकर बना दी फर्जी रिपोर्ट, शिकायत की तो आने लगे धमकी भरे कॉल

Fri, 15 Sep 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Sep 2023 09:13 AM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर लैब पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। छानबीन के बाद आनंद विहार थाना पुलिस ने लैब मालिक, खून का सैंपल ले जाने वाले युवक और रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fake report of young man made by taking blood sample
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

यदि आप अपने खून की जांच कराने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। खून का नमूना देने से पहले अच्छी तरह इस बात की पड़ताल कर लें कि जिस लैब को आप अपना ब्लड सैंपल दे रहे हैं, वह कैसी है। 

विज्ञापन


जी हां, आनंद विहार इलाके में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। सीने में दर्द होने के बाद उन्होंने एक डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब से ब्लड टेस्ट करवाया। उसी दिन रिपोर्ट भी आ गई। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक था। बावजूद युवक की परेशानी कम नहीं हुई। अगले दिन दूसरे डॉक्टर को दिखाने के बाद पीड़ित गौरव राठौर (29) ने दूसरी लैब से टेस्ट करवाया। रिपोर्ट आई तो उनके होश उड़ गए। उस रिपोर्ट के आधार पर गौरव के खून में कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ताल शुरू हुई। निजी लैब के पते पर कानूनी नोटिस भेजा गया तो पता चला कि वहां पर कोई लैब मौजूद ही नहीं है। गौरव ने पुलिस को शिकायत देकर लैब पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। छानबीन के बाद आनंद विहार थाना पुलिस ने लैब मालिक, खून का सैंपल ले जाने वाले युवक और रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गौरव राठौर परिवार के साथ कड़कड़डूमा गांव में रहते हैं। वह पेशे से वकील हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नवंबर 2022 में उनके सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद वह अपने मोहल्ले के डॉक्टर जावेद के क्लीनिक के पर पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर गौरव ने गाजीपुर स्थित एक निजी लैब को खून का नमूना दिया। लैब से खून का नमूना लेने के लिए शुभम नामक युवक आया। 


शिकायत के बाद धमकी भरे कॉल आने लगे
2 दिसंबर 2022 को गौरव ने निजी लैब को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन उस पते पर कोई लैब मौजूद नहीं थी। बाद में गौरव ने लैब मालिक दीपक उर्फ दीपक चौधरी और रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉ. डीके शर्मा के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि उनके पास धमकी भरे कॉल आने लगे। पुलिस ने छानबीन के बाद बुधवार को अदालत के आदेश पर लैब मालिक, रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर और सैंपल ले जाने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed