फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake Religious guru maa Pushpa Goyal surrender in court in delhi

धोखाधड़ी की आरोपी गुरु मां पुष्पा गोयल का समर्पण, पुलिस रिमांड में रहेंगी 3 दिन

Sat, 23 Jun 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Fake Religious guru maa Pushpa Goyal surrender in court in delhi
Religious guru maa Pushpa Goyal

सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की आरोपी कथित गुरु मां पुष्पा गोयल ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस ने पुष्पा के पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह कई दिन से फरार थी। कड़कडड़ूमा जिला अदालत ने पुष्पा गोयल को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुष्पा ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिले की पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही थी। खजूरी खास थाना पुलिस ने करीब दो सौ लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुष्पा, उसके पति देवेंदर गुर्जर (55) समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देवेंदर को सोमवार रात दबोच लिया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दयालपुर इलाके में किराये के मकान में रहने वाली पुष्पा पूजा-पाठ, जागरण और धार्मिक यात्राओं के नाम पर लोगों से चंदा लेती थी। उसने कुछ दिन पहले बेटी की शादी के नाम लाखों रुपये उधार लिये थे। इसके बाद वह रुपये वापस करने के बजाय फरार हो गई थी। इस बाबत नेहरू विहार निवासी संतोष तोमर समेत कई लोगों ने पुष्पा के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed