फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake police looted woman

महिला से झूठ बोल कंगन-अंगूठी उतरवा ले गए ‘पुलिसवाले’

Wed, 09 Sep 2015 10:04 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
fake police looted woman

यदि आपसे कोई ‘पुलिसवाला’ सुरक्षा का हवाला देकर कंगन और अंगूठी उतारने को कहे तो कतई न मानें। ये ‘पुलिसवाले’ के वेष में ठग हो सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षा का हवाला देकर कंगन-अंगूठी उतरवा ली। महिला घर पहुंची तो ठगी का पता चला। महिला के बेटे ने कविनगर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई हैं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने ठगों की बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया है। विवेकानंद नगर में प्रकाश रानी (70) बेटे संजीव, बहू मोना और पोती निकिता के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद सुनाई चाकू मारने की झूठी कहानी

fake police looted woman

संजीव ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते हैं। प्रकाश रानी के मुताबिक, सोमवार सुबह वह क्लीनिक पर गई थीं, मेडिकल स्टोर पर जाते वक्त एक राहगीर उनके पास पहुंचा। राहगीर ने प्रकाश रानी से कहा कि उन्हें उसकेसर बुला रहे हैं।

20 मीटर दूर बंद पड़ी एक कपड़े की दुकान पर वह युवक प्रकाश रानी को ले गया। वहां 30 वर्षीय युवक बैठा था, जिसने खुद को पुलिस वाला होने का दावा किया।

प्रकाश रानी को एक महिला को लूट के बाद चाकू मारने की झूठी कहानी सुनाई और लुटेरों का खौफ जताकर ज्वैलरी उतारकर पर्स में रखने को कहा।

लुटेरों ने महिला को विश्वास दिलाने के ये भी किया

fake police looted woman

विश्वास जताने के लिए अपने एक तीसरे साथी को चांटा मारकर उसकी चेन उतार कर उन्हें सौंपने का नाटक भी किया। महिला ने बताया कि उसका घर पास में ही है, घर जाकर ज्वैलरी उतारकर रख देगी।

आरोप है कि दोनों युवकों ने जबरन महिला के हाथ से सोने के दो कंगन-अंगूठी उतार लिए। हाथ पर एक ऑयली पदार्थ लगाया, जिससे महिला को बेहोशी छाने लगी।

महिला के कुंडल उतारने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने दोनों कानों को हाथों से ढक लिया। महिला कहीं शोर न मचा दे, इस डर से बदमाशों ने कुंडल उतरवाए बिना ही उसे घर जाने को कह दिया।

महिला को बताया कि उसके कंगन-अंगूठी पर्स में रख दिया है। घर पहुंचने पर महिला ने ‘पुलिसवालों’ की कहानी सुनाते हुए पर्स खोला तो सोने का पानी चढ़ा एक कंगन मिला।

ठगी का पता चलने पर मां को लेकर संजीव आरोपियों की तलाश करने पहुंचे, लेकिन वे गायब मिले। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed