{"_id":"65aea5884a45f6bf3c074e78","slug":"fake-doctor-who-performed-abortion-on-victim-arrested-in-gurugram-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, गॉड ब्लेस यू के नाम से चलाता था क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, गॉड ब्लेस यू के नाम से चलाता था क्लीनिक
Mon, 22 Jan 2024 10:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:57 PM IST
सार
गुरुग्राम में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के मामले में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन पूरी की और सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सेक्टर-9 ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दो माह पहले लक्ष्मण विहार में रहने वाली युवती ने नवीन नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर नाथूपुर के एक फर्जी डॉक्टर से उसका गर्भपात कराया था। पुलिस ने छानबीन के बाद नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो बिहार का मोहम्मद सौरभ नाम का फर्जी डॉक्टर मिला, जिसके पास फर्जी डिग्री थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
संवित अस्पताल में तीन साल कर चुका है नौकरी
सेक्टर-9 ए के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर किस्म का है। इन दिनों वह नाथूपुर गांव में गॉड ब्लेस यू के नाम पर क्लीनिक चलाता था। उसके पास फर्जी डिग्री है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2014 से 2017 तक इस्लामपुर के संवित अस्पताल में नौकरी करता था। उसी अस्पताल का रौब दिखाकर अब क्लीनिक चला रहा था।
विज्ञापन