फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake cream manufacturing factory busted

Delhi : नकली क्रीम बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार. एक साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
सार

पुलिस ने इस संबंध में मालिक अवन मूंगा (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में एक साल से फैक्टरी चला रहा था।

विज्ञापन
Fake cream manufacturing factory busted
गोरखधंधा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को त्वचा रोग में इस्तेमाल की जाने वाली नकली क्रीम बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मालिक अवन मूंगा (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में एक साल से फैक्टरी चला रहा था। यहां नकली बेटनोवेट-एन बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौकेसे 68 हजार खाली व 2200 भरी हुईं ट्यूब बरामद की हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जल्द रुपये कमाने के लिए नकली क्रीम बना रहा था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि टीम को कुछ माह से खबर मिल रही थी कि कुछ लोग नकली काॅस्मेटिक व दवाइयां बना रहे हैं। ऐसा करके न सिर्फ यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि कॉपीराइट नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। एसीपी उमेश बर्थवाल, इंस्पेक्टर विवेक मलिक व अन्यों की टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच में पता चला कि गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में इसकी फैक्टरी चलाई जा रही है। इसके बाद टीम ने प्लाॅट नंबर-99, गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। यहां से आरोपी अवन को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


कवर और ट्यूब बाहरी दिल्ली में करता था प्रिंट
छापे में 57 डिब्बों में नकली बेटनोवेट-एन की खाली ट्यूब, चार डिब्बों में भरी हुईं ट्यूब और अन्य सामान बरामद किया गया। फैक्टरी मालिक नकली बेटनोवेट-एन बनाने के लिए कवर और ट्यूब पर बाहरी दिल्ली में प्रिंटिंग कराता था। 12वीं कक्षा पास अवन परिवार के साथ विष्णु गार्डन में रहता है। शुरुआत में वह अपने भाई के साथ मिलकर बिना नाम से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाता था। बाद में उसने खुद की फैक्टरी खोल ली और कॉस्मेटिक के अलावा नकली दवाइयां भी बनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed