फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake call center busted CBI raids at four places in Delhi-NCR

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दिल्ली-NCR में CBI का चार जगहों पर छापा, तीन करोड़ रुपये से अधिक बरामद

Fri, 17 Feb 2023 07:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Feb 2023 07:19 AM IST
सार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान, एक टेक सपोर्ट फर्जी कॉल सेंटर पाया गया और वहां आरोपी और अन्य व्यक्ति अमेरिकी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
Fake call center busted CBI raids at four places in Delhi-NCR
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीबीआई ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी में शामिल एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर में चार जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 15 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप भी जब्त किए हैं जिनमें रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन, नकली अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नंबर, अमेरिकी नागरिकों से संबंधित दस्तावेज, क्रिप्टो निवेश, धोखाधड़ी के विवरण वाली चैट और अमेरिकी नागरिकों से बात करने के लिए स्क्रिप्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान, एक टेक सपोर्ट फर्जी कॉल सेंटर पाया गया और वहां आरोपी और अन्य व्यक्ति अमेरिकी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल थे। आरोपियों की पहचान हरीश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार अथोत्रा, राज कुमारी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करते थे ठगी
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कथित रूप से अपने स्रोत से लीड प्राप्त करते थे और इन लीड्स पर वे टेक्स्टनाउ एप्लिकेशन के माध्यम से अमेरिका में लोगों को कॉल करते थे। आरोपी लोगों की टेक संबंधी समस्याओं को हल करने के बहाने एनी डेस्क जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके अपने सिस्टम पर शिकार के कम्प्यूटर का कंट्रोल ले लेते थे। इसके बाद वे सेफ्टी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने या अपडेट करने के एवज में अपने शिकार से गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहते थे और इसी दौरान लोगों का कार्ड नंबर ले लेते थे। यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकार से लिए गए गिफ्ट कार्ड नंबरों को हवाला चैनल के माध्यम से कैश में भुनाने के लिए विशिष्ट टेलीग्राम ग्रुप में भेजेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed