फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory licenses will be made in just nine days in Delhi

Delhi: फैक्टरी लाइसेंस लेना हुआ आसान, अब सिर्फ नौ दिन में मिलेगा; देने होंगे ये चार दस्तावेज

Thu, 21 Dec 2023 08:16 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 08:16 AM IST
सार

ऑनलाइन फैक्टरी लाइसेंस बनवाने की नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करते समय अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज की संख्या को सात से घटाकर चार कर दिया गया है।

विज्ञापन
Factory licenses will be made  in just nine days in Delhi
ऑनलाइन फॉर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अब फैक्टरी लाइसेंस लेना पहले से आसान हो गया है। अब ये नौ दिन में बन जाएगा, बशर्ते जमा किए गए दस्तावेज सही और ठीक क्रम में हों। पहले लाइसेंस बनने में 30-45 दिन लग जाते थे। उद्यमियों की सहूलियत और निगम के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग ने नए लाइसेंस निर्माण और पुराने के नवीनीकरण की प्रक्रिया को भी आसान किया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन फैक्टरी लाइसेंस बनवाने की नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करते समय अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज की संख्या को सात से घटाकर चार कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब केवल स्वामित्व या किरायेदारी प्रमाण और मालिक से एनओसी, स्वीकृत भवन योजना या संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण पत्र (बेसमेंट को छोड़कर लागू मंजिलों के लिए), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) से एनओसी, यदि परिसर एरिया 250 वर्ग मीटर से अधिक है तो फायर एनओसी अपलोड करना पड़ेगा। परिसर एरिया 250 वर्ग मीटर से कम है तो फायर एनओसी नहीं जमा करनी है। लाइसेंस पर क्यूआर कोड बना होगा, इससे लाइसेंसधारी को सत्यापन के लिए लाइसेंस की भौतिक प्रति साथ नहीं रखनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस बनाने के लिए बैठकें और शिविर लगेंगे
फैक्टरी लाइसेंस बनवाने के लिए उद्यमियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी 12 जोन में औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधा शिविरों का आयोजन नियमित रूप से करने का फैसला किया है। फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग के अधिकारी उद्यमियों के मुद्दों को हल करेंगे, इसके लिए ये औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करेंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सुधार 
फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल को सरल बनाया गया है, इससे उद्यमियों को फैक्टरी लाइसेंस के लिए आवेदन करने में सुविधा होगी। उद्यमियों की शिकायत पर एनआईसी पोर्टल में बदलाव किए गए है, भविष्य में शिकायतों के समाधान के लिए एक अलग टीम तैनात की गई है।

लाइसेंस बनवाने के लिए शपथपत्र भी जमा करने से छूट दी गई है, अब लाइसेंस के पीछे नियम और शर्तें मुद्रित रहेंगी। आवेदन फार्म से गैर जरूरी विषयों को हटाया है। प्रक्रिया प्रवाह चार्ट, कच्चे माल की सूची, अपशिष्ट उत्पाद सूची, आगे और पीछे की खाली जगह, लैंडलाइन नंबर, दो स्थानों पर पता क्षेत्र इत्यादि कॉलम अब हटा दिया है। 

निगम का राजस्व बढ़ाने पर जोर
प्रक्रिया का सरल बनाने का उद्देश्य लोगों की सहूलियत और राजस्व बढ़ाने पर जोर है। एमसीडी ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 6568 फैक्टरी लाइसेंस बनाए और 12.16 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसी प्रकार 2022-23 में 16202 लाइसेंस बनाए और 16.98 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। 2021-22 में 11867 लाइसेंस बने और 12.91 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। 2020-21 में 10501 लाइसेंस बने और 6.25 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, 2019-20 में 9211 लाइसेंस बने और 8.59 करोड़ रुपये राजस्व मिला और 2018-19 में 16507 लाइसेंस बने और 6.04 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed