{"_id":"a01ed6687454c71f42628b10e02337ad","slug":"factory-in-fire-loss-of-one-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग, बड़े नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी आग, बड़े नुकसान की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Feb 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट पांच के निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क (ईपीआईपी) स्थित जुराब बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई गई है कि वायर में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ। कंपनी के अधिकारियों ने एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के डी ब्लॉक में एओवी क्लेवर नाइट्स नाम से जुराब बनाने की फैक्ट्री है। इसमें बृहस्पतिवार तड़के 3:45 बजे आग लग गई। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने भागकर जान बचाई। 4:15 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। 15 मिनट बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रेनो एफएसओ मतलूब हसन ने बताया कि भीषण आग को बुझाने के लिए कंपनियों और थानों से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि समय रहते आग को बुझा दिया गया नहीं तो दूसरी कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लेती।