{"_id":"56e33e734f1c1b6a258b4569","slug":"factory-fire-the-loss-of-over-a-carore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Mar 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मीटर बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में तीन मंजिला फैक्ट्री आ गई जहां पर लगी सारी मशीनें और एक लाख से ज्यादा तैयार मीटर जल गए। काफी मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायर विभाग के अनुसार ए-33, सेक्टर-59 स्थित दिल्ली कंट्रोल डिवाइस फैक्ट्री में बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। ज्यादातर मीटर सरकारी विभाग को ही सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन
हस्पतिवार देर रात फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में आग लग गई। शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सुरक्षागार्ड गहरी नींद से जागा और उसने फौरन फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर दमकल गाड़ियां रवाना की गई और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। फैक्ट्री पर तैनात प्रोडक्शन इंचार्ज नीरज कुमार का कहना है कि एक लाख से ज्यादा बिजली के मीटर जो कि बन कर तैयार थे वह जल गए। वहीं तीन मंजिला तक आग की लपटें पहुंच गई थी जिससे फैक्ट्री की सारी मशीनें भी जल कर क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी की मालिक रेखा गुप्ता का कहना है कि आग लगने से एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।