फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook page for problem of public distribution system.

फेसबुक पर कीजिए राशन के दुकान की शिकायत

Mon, 10 Nov 2014 10:46 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
 Facebook page for problem of public distribution system.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए फेसबुक का इस्तेमाल शुरू किया है। शिकायतों को समय पर निपटाकर ऑनलाइन सूचना भी उपभोक्ता को दी जाती है। राशन नहीं मिलने, दुकान बंद रहने, गंदगी के ढेर, कम राशन देने जैसी शिकायतें फेसबुक पर की जा सकती हैं।

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त के मुताबिक, विभाग के फेसबुक पेज www.facebook.com/cfood.delhi को एक महीने में 52 हजार लोगों ने हिट किया है। इसमें से 3690 ने पेज को पसंद किया है तो करीब चार हजार उपभोक्ताओं ने विभाग, राशन दुकान से संबंधित प्रतिक्रियाएं दी हैं जिसमें शिकायतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के किसी विभाग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाला पहला विभाग है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस भी इस तरह के पेज की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की भागीदारी ज्यादा

 Facebook page for problem of public distribution system.

पेज पर विभाग से जुड़ी गतिविधियां भी अपडेट की जाती हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि राशन कार्यालय की अनियमितता, दुर्व्यवहार, राशन दफ्तर की सफाई नहीं होना या अवैध मांग करने समेत किसी भी तरह की शिकायत की वीडियो या फोटो पेज पर अपलोड करें। शिकायत संबंधित अधिकारी जांच करेंगे। सहायक आयुक्त की अगुवाई में एक सोशल मीडिया टीम बनाई गई है। हर कार्यालय की गतिविधियां की जानकारी भी लोगों से शेयर की जा रही है।

फेसबुक से जुड़ने वालों में बड़ी भागीदारी युवाओं की है। पेज को लाइक करने वालों में 46 फीसदी की उम्र 18-24 की उम्र के हैं। 25-34 साल की उम्र के 32 फीसदी हैं। हालांकि, इसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। पेज को लाइक करने वालों में 91 फीसदी पुरुष हैं। खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त एसएस यादव ने कहा कि साक्ष्य से साथ वीडियो या फोटो के साथ शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed