फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook officials stopped live suicide by calling from Ireland

फेसबुक अधिकारियों ने आयरलैंड से दिल्ली फोन करके मुंबई में रुकवाई खुदकुशी की कोशिश!

Mon, 10 Aug 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 05:11 AM IST
सार

  • फेसबुक अधिकारियों ने आयरलैंड से दिल्ली पुलिस को दी सूचना, दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को दी जानकारी 
  • दिल्ली की महिला का था अकाउंट, पति संचालित करता था, पत्नी से लड़ाई के बाद मुंबई चला गया था पति
  • घंटों चली कवायद के बाद युवक को समझाने में कामयाब रही पुलिस, काउंसलिंग कराई गई 

विज्ञापन
Facebook officials stopped live suicide by calling from Ireland
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फेसबुक पर एक युवक ने लाइव आत्महत्या का प्रयास किया। आयरलैंड में बैठे फेसबुक अधिकारियों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने फौरन दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। युवक की जानकारी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई। दिल्ली पुलिस युवक को ढूंढते हुए मंडावली स्थित घर पहुंची। 

विज्ञापन


वहां पता चला कि वह अपनी पत्नी का फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल करता है और अभी मुंबई में है। दिल्ली पुलिस ने फौरन मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस बगैर समय गंवाये युवक के पास पहुंच गई। समय रहते ही पुलिस उसे समझाने में कामयाब रही। युवक की काउंसलिंग भी कराई गई है। फेसबुक, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साझा प्रयासों के बाद युवक की जान बच गई। परिवार भी युवक की जान बचने के बाद बेहद खुश है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपायुक्त डॉ. अनीश रॉय ने बताया शनिवार शाम करीब 7:51 बजे उन्हें आयरलैंड से फेसबुक अधिकारियों की कॉल मिली। महिला कॉलर ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का पता चला है। उसके फेसबुक अकाउंट की लोकेशन दिल्ली आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मोबाइल नंबर भी फेसबुक अधिकारी ने उपलब्ध कराया। फोन नंबर की लोकेशन पूर्वी दिल्ली के मंडावली की निकली। अनीश रॉय ने फौरन पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह से संपर्क किया। पते पर लोकल पुलिस को भेजा गया। घर पर एक महिला मिली। उसने बताया कि नंबर उसका ही है, वह ठीक है। फेसबुक अकाउंट उसका पति चलाता है।

14 दिन पहले वह उससे लड़ाई करने के बाद मुंबई चला गया था। महिला ने अपने पति का नंबर दिया, लेकिन वह उसका पता नहीं बता पाई। अनीश रॉय ने फौरन मुंबई साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त बाल सिंह राजपूत और डॉ. रश्मि से संपर्क किया। उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उसने नंबर बंद कर दिया। 


फौरन एक टीम को भाईंदर, मुंबई उसके घर भेजा गया। युवक सकुशल मिल गया। उसने बताया कि वह  होटल में कुक का काम करता है। जिंदगी से परेशान होकर वह यह कदम उठाना चाहता था। पुलिस ने उसे समझाया और उसकी काउंसलिंग कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed