फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook friend said he will put her photos on porn site

विदेशी युवती से कहा कि उसकी फोटो पॉर्न साइट पर डाल देगा वो

Fri, 04 Sep 2015 11:53 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
facebook friend said he will put her photos on porn site

अजरबेजान की एक युवती के फोटो को पॉर्न साइट पर डालने की धमकी देने वाले युवक को कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए टीम ने कुरुक्षेत्र से दबोच लिया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की सूचना पर की गई है।

विज्ञापन


हालांकि युवती के शिकायत वापस लिए जाने की वजह से पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया है। शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को मेल भेजकर कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को 27 जुलाई को एक मेल भेजा गया।

मेल अजरबैजान की रहने वाली युवती ने भेजा था। युवती वहां लॉ की पढ़ाई करती है। शिकायत में उसने बताया कि एक साल पूर्व फेसबुक के जरिए एक युवक से जान-पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने सौ यूएस डॉलर की उगाही कर रहा था शख्स

facebook friend said he will put her photos on porn site

दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोस्ती की आड़ में युवक फेसबुक के जरिये उसकी कुछ फोटो हासिल करने में कामयाब हो गया। उसके बाद युवक उसको ब्लैकमेल करने लगा और फोटो को पॉर्न साइट पर डालने की धमकी देने लगा।


इसके एवज में वह उससे हर महीने सौ यूएस डॉलर की उगाही करने लगा। इससे तंग आकर पीड़िता ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया।

बावजूद आरोपी युवक वाट्सएप के जरिए उसे तंग करने लगा। तंग आकर युवती ने खुदकुशी करने का मन बना लिया। लेकिन इसी बीच किसी ने उसे दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत करने के लिए कहा। युवती ने मेल के जरिए पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से शिकायत की। दिल्ली की साइबर सेल की जांच में पता चला कि आरोपी कुरुक्षेत्र में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed