फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eyewitness present in audience gallery of incident of lapse in security of Parliament said what he saw

Lok Sabha: 'सभी चुपचाप बैठे थे, अचानक दो लोग उठे और कूद कर सदन कक्ष में चले गए', प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

Thu, 14 Dec 2023 08:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Dec 2023 08:38 AM IST
सार

दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहन दानप्पा की बातचीत सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। सभी लोग चुपचाप बैठे थे। अचानक दो प्रदर्शनकारी उठे और गैलरी से कूद गए।

विज्ञापन
Eyewitness present in audience gallery of incident of lapse in security of Parliament said what he saw
इसी पास को लेकर घुसे थे आरोपी, जूते में था स्मोक कलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद लखनऊ निवासी सागर शर्मा और मैसूर निवासी डी. मनोरंजन संसद में जूते में छिपाकर स्मोक केन (धुआं बम) लेकर घुस गए। वहीं, संसद के बाहर पुलिस के सामने ही नीलम व अमोल शिंदे ने पीले व लाल रंग के स्मोक केन चला दिए और पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। इस सब के बीच लोकसभा की दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहन दानप्पा की बातचीत सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। सभी लोग चुपचाप बैठे थे। अचानक दो प्रदर्शनकारी उठे और गैलरी से कूद कर सदन कक्ष में चले गए। इसके बाद सांसदों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

गुरुग्राम में ठहरे थे आरोपी, कई बिंदुओं पर आरोपियों की जांच करेगी पुलिस
संसद में कलर स्मोक उड़ाने वाले आरोपी व उनके साथी गुरुग्राम सेक्टर-7 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड के एक घर में ठहरे थे। यहीं पर ही संसद की सुरक्षा को भेद कर हड़कंप मचाने की पटकथा लिखी गई थी। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए दिल्ली और कमिश्नरेट पुलिस की पुलिस के साथ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भी जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल चारों आरोपियों की शैक्षिक पृष्ठभूमि, किसी विरोध प्रदर्शन या रैली सहित उनकी पिछली गतिविधियों के बारे में पता लगाएगी। साथ ही क्या वे कल की घटना से पहले संसद गए थे, उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों सहित अन्य तमाम बिंदुओं की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल ही सुबह आए थे दिल्ली
संसद में हुई घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह एक दिन गुरुग्राम के सेक्टर-7 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विशाल उर्फ विक्की शर्मा के 67 नंबर मकान में ठहरे थे। एक रात इनके घर बिताने के बाद यह बुधवार सुबह ही दिल्ली गए थे।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दंपती की बेटी भी मौजूद रही
संसद में हुई इस घटना के बाद जब गुरुग्राम कनेक्शन मिला तो दिल्ली पुलिस की एक टीम विशाल शर्मा उर्फ विक्की शर्मा के घर पहुंच गई और विक्की व उसकी पत्नी वृंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद रही। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और महिला पुलिस अधिकारी उनकी बेटी से भी पूछताछ कर रही हैं।

कमिश्नरेट की पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय
घटना के बाद से ही कमिश्नरेट की पुलिस व खुफिया तंत्र इस पूरे क्षेत्र में सक्रिय हो गया और पूछताछ शुरू कर दी लेकिन दंपती को हिरासत में लिए जाने की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं कर रहे। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली पुलिस व कई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। उन्हें भी सूचना मिली है कि दिल्ली पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया है और दंपती की बेटी से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed