फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extracted the photos of the woman from Facebook, put on porn website.

जब आने लगे पॉर्न साइट से अश्लील फोन कॉल

Sun, 04 Jan 2015 12:34 AM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
extracted the photos of the woman from Facebook, put on porn website.

नोएडा की साइबर सेल ने युवती की फोटो को अश्लील बनाकर वेबसाइट पर डालने के आरोप में शुक्रवार शाम युवक को रजनीगंधा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बिहार निवासी युवक हैदराबाद में युवती के साथ बीटेक में पढ़ता था। आरोपी अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़कर घर चला गया था और वहीं नौकरी करने लगा।

मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी अर्जुन हैदराबाद में बीटेक करने गया था। बिहार निवासी एक युवती भी उसी संस्थान से बीटेक कर रही थी। कोर्स पूरा करने के बाद युवती नोएडा में बड़ी बहन के घर में रहने लगी।
विज्ञापन

इस तरह घटना को दिया अंजाम

extracted the photos of the woman from Facebook, put on porn website.

युवती पढ़ाई पूरी करने के बाद नोएडा में आकर एक आईटी कंपनी में जॉब करने लगी। आरोप है कि पिछले दिनों युवक ने फेसबुक से युवती की प्रोफाइल फोटो ली और उसमें बदलाव कर उसे अश्लील बनाकर एक वेबसाइट पर उसके मोबाइल नंबर के साथ अपलोड कर दी।

इसके बाद युवती के मोबाइल पर कुछ लोगों की कॉल आने लगी। उन्होंने युवती को वेबसाइट पर उसके फोटो के बारे में बताया। परेशान युवती ने साइबर सेल से शिकायत की।

पुलिस ने कंप्यूटर के आईपी एड्रेस के जरिये आरोपी की पहचान की और उसे ट्रैक करना शुरू कर दिया। पुलिस को सफलता मिली और शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed