फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extracted knife from pocket and then stabbed continuous

जेब से निकाला चाकू और फिर लागातार करते रहे वार

Sun, 16 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
extracted knife from pocket and then stabbed continuous

गाली गलौच और अभद्र हरकत कर रहे लोगों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। असामाजिक तत्वों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित के बयान पर थाना सेक्टर-55 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले भूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यहां पाली गांव के पास किराये का कमरा लेकर अकेला रह रहा है।
विज्ञापन


मोहब्ताबाद क्रेशर जोन में मजदूरी करता है। शनिवार को भी वह अपने काम पर गया हुआ था। शाम को छुट्टी होने पर वह पैदल अपने घर की तरफ लौट रहा था।

तभी क्रेशर जोन के पास ही वहीं काम करने वाले रहीश अहमद, रहीश और भूरा ने उसे रोक लिया। तीनों बिना किसी वजह के उसके साथ गाली गलौच और अभद्र हरकत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर तीनों बुरी तरह भड़क गए और उसके साथ जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने जेब से चाकू निकाल और उस पर वार करने शुरू कर दिए। गंभीर रूप से घायल करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed