{"_id":"62ee0095011a1a0700666637","slug":"extortion-worth-lakhs-of-rupees-sought-from-cloth-merchant-in-name-of-gangster-kapil-sangwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गैंगस्टर कपिल सांगवान बताकर दी जान से मारने की धमकी, कपड़े के कारोबारी से मांगी गई लाखों की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गैंगस्टर कपिल सांगवान बताकर दी जान से मारने की धमकी, कपड़े के कारोबारी से मांगी गई लाखों की रंगदारी
Sat, 06 Aug 2022 11:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:18 AM IST
सार
पीड़ित कारोबारी अपने परिवार के बिंदापुर इलाके में रहते हैं और इलाके में उनका कपड़े का कारोबार है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को उनके पिता के मोबाइल नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
द्वारका के बिंदापुर इलाके में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी से गैंगस्टर कपिल सांगवान के नाम से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी और उनके बेटे के मोबाइल फोन पर मैसेज कर रुपये की मांग की गई है। गैंगस्टर ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। डरे सहमे कारोबारी के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। कारोबारी के बेटे की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी अपने परिवार के बिंदापुर इलाके में रहते हैं और इलाके में उनका कपड़े का कारोबार है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को उनके पिता के मोबाइल नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को गैंगस्टर कपिल सांगवान बताया। मैसेज में कहा गया है कि लाखों रुपये का इंतजाम कर लो। पैसे नहीं देने पर उसे गोली मार दी जाएगी। बदमाश ने मैसेज में लिखा है कि वह उसके परिवार के सदस्यों को जानता है और वह कहां रहते हैं इसकी भी जानकारी उन्हें है।
विज्ञापन
कारोबारी ने मैसेज को गंभीरता से नहीं लिया और उसे किसी का मजाक समझा। लेकिन बदमाश ने अलग-अलग नंबरों से कारोबारी के बेटे के मोबाइल पर भी मैसेज भेजा और पैसे का इंतजाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसकी वजह से परिवार डरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन नंबरों से मैसेज किया गया है उन नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन