{"_id":"669e9f541d607a7614022373","slug":"extortion-worth-crores-demanded-from-businessman-in-the-name-of-goldie-brar-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारी से मांगी करोड़ों की रंगदारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारी से मांगी करोड़ों की रंगदारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 22 Jul 2024 11:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:35 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि किसी ने खुद को गोल्डी बराड़ बताकर उससे करोड़ों रुपये की डिमांड की है। नंबर भी दुबई का आ रहा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी मनोज उर्फ बंटी (40) और गोहाना, हरियाणा निवासी अनिल सिवाच (43) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी साउथ थाना क्षेत्र में तेल कारोबारी से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगी गई। कॉल दुबई के नंबर से आई थी। घटना के बाद कारोबारी बुरी तरह डर गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने मामले की पड़ताल की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी मनोज उर्फ बंटी (40) और गोहाना, हरियाणा निवासी अनिल सिवाच (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, दुबई का डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
दरअसल, आरोपी मनोज का पीड़ित कारोबारी पंकज बंसल से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी बात पर मनोज ने अपने दोस्त अनिल के साथ मिलकर साजिश रची। अनिल ने फेनीटेल एप्लिकेशन के जरिये एक वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदा और गैंगस्टर के नाम से पीड़ित को रंगदारी की कॉल कर दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 20 जुलाई को रोहिणी साउथ थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी पंकज बंसल ने एक शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि किसी ने खुद को गोल्डी बराड़ बताकर उससे करोड़ों रुपये की डिमांड की है। नंबर भी दुबई का आ रहा था। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में जिले के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अमित दहिया व अन्यों को भी शामिल कर लिया गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर पड़ताल की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस की टीम आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।