फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion of four lakh rupees demanded from Nigerian's family in the name of police

GreNo : नाइजीरियाई के परिवार से पुलिस के नाम पर मांगी चार लाख की रंगदारी, जांच शुरू

Sat, 14 Oct 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 06:47 AM IST
सार

नाइजीरियाई सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के एक्स हैंडल से मामले की शिकायत नोएडा पुलिस और डीजीपी से की गई है।

विज्ञापन
Extortion of four lakh rupees demanded from Nigerian's family in the name of police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हाईप्रोफाइल युवतियों को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी के नाइजीरियाई परिजन से पुलिस के नाम पर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। नाइजीरियाई सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के एक्स हैंडल से मामले की शिकायत नोएडा पुलिस और डीजीपी से की गई है। खास बात है कि पूर्व में अफ्रीकी नागरिकों का नेतृत्व करने वाले एक नाइजीरियाई पर आरोपी के परिवार से रुपये मांगने का आरोप लगा है। मामले की जांच रबूपूरा पुलिस को सौंपी गई है।

विज्ञापन


नाइजीरियाई सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के एक्स हैंडल पर यूपी और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की गई है कि हाल ही में दनकौर थाना क्षेत्र में सुपरटेक की सोसाइटी में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक को तमिलनाडु पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाजीरियाई नागरिक ने आरोपी के परिवार से संपर्क किया है। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया है कि इस मामले में और भी आरोपी गिरफ्तार किए जा सकते हैं और आरोपी की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।
विज्ञापन


आरोपी के परिवार को आरोपी धमकी दी कि पुलिस अन्य सदस्य को भी इस केस में शामिल कर संपत्ति कुर्क करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बचाने के नाम पर चार लाख रुपये की आरोपी ने मांग की है। यूपी पुलिस के एक्स हैंडल से इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद रबूपुरा पुलिस को जांच और साक्ष्य उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया है। हालांकि शाम तक शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाकशुदा महिला से नाम बदलकर 11 लाख ठगे थे
दनकौर क्षेत्र स्थित सुपरटेक की अपकंट्री सोसाइटी में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक थैक गॉड चुकवेमेक को चैन्ने के क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपी का वीजा भी दो अक्तूबर को एक्सपायर हो चुका था। आरोपियों ने वैवाहिक वेबसाइट पर आशीष चेन्नार नाम से प्रोफाइल बनाई थी और चैन्ने की युवती से शादी का झांसा देकर बात करने लगा था। आरोपी खुद को भारतीय बताता था और उसने खुद को बेल्जियम का अधिकारी बताकर युवती को जाल में फंसाया था।


थाने में अक्सर नजर आता था रंगदारी का आरोपी
रंगदारी मांगने का जिस नाइजीरियाई नागरिक पर आरोप लगा है। वह लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में रहता है। आरोपी ने भारतीय युवती से विवाह किया है। आरोपी पूर्व में खुद के अफ्रीकी छात्र यूनियन का अध्यक्ष बताता था। पुलिस आरोपी से अफ्रीकी नागरिकों से जुड़े केस व विवाद के मामलों में मदद भी लेती थी। लेकिन बाद में आरोपी को पुलिस ने अवैध शराब के मामले में भी जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed