फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion calls from foreign gangsters are constant bother for Delhi businessmen.

'हवा में गोली नहीं चलेगी': विदेश में बैठे गैंगस्टर की कॉल से दिल्ली के व्यापारियों की उड़ी नींद, मांगी रंगदारी

Fri, 23 Aug 2024 05:18 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

विदेश में बैठे गैंगस्टरों की जबरन वसूली कॉल ने दिल्ली के व्यापारियों की रातों की नींद हराम कर दी है। पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से ऐसे तीन मामले सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
Extortion calls from foreign gangsters are constant bother for Delhi businessmen.
कॉल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

विदेश में रहने वाले गैंगस्टरों की एक कॉल से दिल्ली के व्यापारियों की रातों की नींद हराम हो गई। यह कॉल जबरन वसूली को लेकर की गई। पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से ऐसे तीन मामले आए हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भगोड़े अनमोल बिश्नोई और हिमांशु भाऊ के नाम पर शाहदरा के एक जौहरी, बाहरी दिल्ली के एक व्यवसायी और द्वारका के एक प्रॉपर्टी डीलर को कॉल की गई थी।

विज्ञापन


अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है, जबकि भाऊ या तो स्पेन या पुर्तगाल में छिपा हुआ है। एक कॉल के दौरान कॉल करने वाले ने रिसीवर को राजौरी गार्डन बर्गर किंग मामले के बारे में याद दिलाया और कहा, 'हवा में गोली नहीं चलेगी।' पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले स्थानीय पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच के लिए विशेष सेल और अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शाहदरा के ज्वैलर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अनमोल बिश्नोई गैंग की ओर से एक शख्स ने उन्हें फोन कर दो करोड़ रुपये की मांग की और पांच दिन में पैसों का इंतजाम करने को कहा। अधिकारी ने बताया कि कॉल गुरुवार को आई थी। द्वारका स्थित प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया है कि उसे 15 अगस्त को भाऊ का फोन आया था। सूत्रों ने बताया कि बाहरी दिल्ली के व्यवसायी को भी 14 अगस्त को भाऊ का फोन आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed