फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion attempt by putting photo of ex-judge on WhatsApp DP in delhi

Delhi: व्हाट्सएप डीपी पर पूर्व जज का फोटो लगाकर जालसाज ने परिचितों को किया फोन, बोला- कुछ पैसों की जरूरत है...

Mon, 06 Feb 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Feb 2023 08:07 AM IST
सार

दिल्ली में पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश का फोटो व्हाट्सएप की डीपी पर लगाकर उगाही की कोशिश की गई है। जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर पैसों मांगे। परिचितों से पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व न्यायाधीश ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Extortion attempt by putting photo of ex-judge on WhatsApp DP in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिले में व्हाट्सएप की डीपी पर पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश का फोटो लगाकर उगाही के प्रयास का मामला सामने आया है। जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर पैसों की उगाही करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


परिचितों से पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व न्यायाधीश ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपियों के फोन नंबर के जरिये पहचान करने में जुटी है। दिल्ली की एक अदालत में जिला व सत्र न्यायाधीश रह चुके एसपी सभरवाल अशोक नगर में रहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके कुछ परिचित व मित्रों ने फोन कर बताया कि उन्होंने उनसे पैसे की मांग की है जबकि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे थे। मित्रों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसों की मांग की गई। व्हाट्सएप की डीपी पर उनका फोटो लगा हुआ है। मित्रों ने उन्हें आरोपियों के दो फोन नंबर भी दिए जिसके जरिये उन्हें फोन कर पैसों की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed