{"_id":"57daeb224f1c1bd136d47b46","slug":"express-love-was-expensive-was-fiercely-beating-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का इजहार करना पड़ा मंहगा, जमकर हुई युवक की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का इजहार करना पड़ा मंहगा, जमकर हुई युवक की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर 12वीं की छात्रा से प्यार का इजहार करने पर लोगों ने युवक को जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी मुबारक के रूप में हुई। बताया गया है कि आरोपी मुबारक नोएडा की एक कंपनी में काम करता और काम से उसका लड़की की कॉलोनी में आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
पुलिस लड़की के परिजनों की तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। एक कॉलोनी निवासी छात्रा पास के गांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में युवक उसके पास आया और फूल देकर प्यार का इजहार करने लगा।
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर युवक उसे हाथ पकड़कर साथ ले जाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।