फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expose bogus telephone exchange, could become a threat to the country

देश के लिए खतरा बन रहे फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज

Thu, 29 Oct 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Oct 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
Expose bogus telephone exchange, could become a threat to the country

नोएडा सेक्टर 63 में एसटीएफ ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस एक्सचेंज फर्जीवाड़े से प्रतिदिन सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था। फर्जी टेलीफोन एक्सजेंज के द्वारा अनाधिकृत तौर अमेरिका के लोगों से भारत के उपभोक्ताओं की  बेहद सस्ती दरों पर फोन कॉल करायी जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि फोन कॉल पर बात करने की दर महज 15 पैसा होती थी।
विज्ञापन


जबकि इस कॉल की अधिकृत और वास्तविक दर 20 रूपए प्रति सेंकड होती है। सेक्टर 63 में फर्जीवाड़े हुए इस खुलासे से सामने आया है कि इस गोरखधंधे में एक बड़ी नामी कंपनी से सर्वर किराये पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर से कराई जा रही थी बात

Expose bogus telephone exchange, could become a threat to the country

इस किराये के सर्वर को 32 PRI लाइन से जोड़कर नोएड़ा या एनसीआर में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बात करायी जा रही थी। इतना ही नहीं इसके लिए VOIP कॉल का सहारा भी लिया जा रहा था।

जबकि पहचान छुपाने के लिए आरोपी CLI भी सॉफ्टवेयर से बदल देते थे। इस एक्सचेंज फर्जीवाड़े में खुल रही परतों के आधार पर बताया जा रहा है कि यह देश की सुरक्षा के लिए भविष्य में गंभीर खतरा बन सकता था।

फिलहाल इस एक्सचेंज फर्जीवाड़े को लेकर थाना फेज 3 नोएडा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed