फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Explosion while crushing gunpowder for Diwali firecrackers in Delhi Nihal Vihar

बच्चों ऐसा मत करना: दिल्ली में पटाखों से बारूद कूटने के दौरान धमाका, लड़के की मौत; बहन अस्पताल में भर्ती

Sat, 07 Oct 2023 08:26 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 08:26 AM IST
सार

दिल्ली के निहाल विहार में उस वक्त धमाका हो गया। एक युवक दिवाली के पटाखों से बारूद कूटने के दौरान धमाका हो गया। 18 साल के युवक की मौत हो गई। बहन सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Explosion while crushing gunpowder for Diwali firecrackers in Delhi Nihal Vihar
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निहाल विहार इलाके में बुधवार शाम एक घर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि युवक पिछले साल के पटाखों से बारूद निकालकर उसे कमरे में कूट रहा था, इसी दौरान धमाका हो गया। हालांकि अभी बारूद के मात्रा के बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान पीयूष (18) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 9 साल की प्रियांशी और पड़ोसी रितिका (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और पिता यशपाल खन्ना, मां और छोटी बहन के साथ सी ब्लॉक नाले के पास निहाल विहार में किराये के मकान पर रहता था। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर छानबीन करवाई। टीम ने कमरे से कई साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीयूष पिछले साल के पटाखे से बारूद निकालकर कमरे में कुटाई कर रहा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के समय उसके माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे, जबकि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।  


बेटे की मौत से आहत है परिवार 
पड़ोसियों ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से परिवार आहत है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीयूष के पिता कुछ साल से बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। पीयूष की मां घरों में काम करती है। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय उसके पिता और मां घर पर मौजूद नहीं थे। धमाका इतनी जोर से हुआ कि पड़ोस के मकान के बर्तन नीचे गिर गए।

दिल्ली के उपराज्यपाल बीके सक्सेना लिया विकास कार्यों का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed