फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Experiment of dictatorship through LG in Delhi: Kejriwal

'LG के जरिए चल रहा तानाशाही का एक्सपेरीमेंट'

Thu, 28 May 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Experiment of dictatorship through LG in Delhi: Kejriwal

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार और उपराज्यपाल पर सीधा हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने उपराज्यपाल के जरिये आम आदमी पार्टी की सरकार फेल करने की साजिश का आरोप लगाया तो दिल्ली में तानाशाही तरीके से शासन का एक्सपेरीमेंट करने को लेकर गैर भाजपा शासित राज्यों को भी ऐसे हमले से सतर्क रहने को आगाह किया।


इसके लिए मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने की बात भी उन्होंने की। उपराज्यपाल पर हमले में केजरीवाल ने कहा वह केन्द्र सरकार के इशारे पर नाज रहे हैं, अगर उनकी बात एलजी साहब नहीं मानेंगे तो हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार उप राज्यपाल के जरिए दिल्ली की सरकार को ठप और फेल करने का षड्यंत्र कर रही है। केन्द्र इसे संवैधानिक संकट बता रहा है लेकिन यह राजनीति संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'उपराज्यपाल ने झूठ बोला'

Experiment of dictatorship through LG in Delhi: Kejriwal

दूसरे राज्यों के राज्यपाल बदले गए, लेकिन दिल्ली के उप राज्यपाल को नहीं बदला गया। उपराज्यपाल की तरह अफसर पर केन्द्र के इशारे पर नाचें इसलिए अफसर फिट करने की कोशिश है।

ऐसे अफसरों को नियुक्त करने साजिश रची जा रही है, जो दिल्ली की व्यवस्था को ठप कर आप सरकार को बदनाम करें। अगर हमारे अधिकारी बिजली, पानी नहीं दिलवाएंगे तो क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उपराज्यपाल यह काम कराएंगे। दिल्ली की जनता हमसे पूछेगी।

केजरीवाल ने मुख्य सचिव की नियुक्ति मामले में उप राज्यपाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि उप राज्यपाल झूठ बोले कि उनके पास 40 घंटे तक फाइल रही। हम बात करते रहे लेकिन बिना हमें बताए मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। उप राज्यपाल की तीन चिट्ठियां मिली जिसमें दिल्ली सरकार के तीन बड़े आदेशों को रद्द कर दिया गया।

इतना कंट्रोल तो मेरे हेडमास्टर ने भी पढ़ाते हुए नहीं किया था। इतनी दखलंदाजी मेरे जीवन में किसी ने नहीं की।

'केंद्र की थू-थू हो रही है'

Experiment of dictatorship through LG in Delhi: Kejriwal

क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह अधिकार नहीं होना चाहिए कि उसके दफ्तर में उसके आंखों के सामने कोई अधिकारी रिश्वत ले रहा हो और वह उसका जांच भी नहीं करा सके। केंद्र ने भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दे दिया है।

उन्होंने कहा कि एक पुलिस वाला रिश्वत लेते पकड़ा गया है और उसे बचाने में केंद्र सरकार और गृहमंत्रालय लगी हुई है। केंद्र सरकार कहती है कि कोर्ट चले जाओ। एक दिन यह भी कह देगी कि सप्ताह में वाइट शर्ट क्यों नहीं पहनते हो अगर यह बात उनकी नहीं मानी गई तो कह देंगे कोर्ट चले जाओ। तो मैं क्या इसे मानूंगा, नहीं इग्नोर करुंगा।

पिछले 100 दिन की सरकार में मेरे किसी विधायक पर दाग नहीं लगा है। केंजरीवाल ने कहा कि अगर थोड़ी भी गैरत बची है केंद्र व उपराज्यपाल यह षड्यंत्र बंद करे। क्योंकि इस नोटिफिकेशन पर पूरे देश में केंद्र सरकार की थू-थू हो रही है। उप राज्यपाल को ट्रांसफर पोस्टिंग में बड़ी दिलचस्पी है।

उपराज्यपाल ने यह कभी नहीं पूछा कि दिल्ली में बिजली पानी का क्या हाल है। सिर्फ वे मुलाकात में ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed