फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

जानिए, AAP सरकार में किसे मिलेगी मंत्री की कुर्सी

Thu, 12 Feb 2015 01:16 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

दिल्ली में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि 14 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन


वैसे तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार दूसरी बार बनेगी लेकिन स्पष्ट बहुमत के साथ बनने वाली यह पहली 'आप' सरकार होगी। सत्ता में आने के साथ ही नई सरकार में किस विधायक को मंत्री का तमगा मिलेगा इसकी भी कवायद शुरु हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने इस बात का फैसला कर लिया है कि इस बार किस विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा और किसे विधानसभा अध्यक्ष यानि स्पीकर बनाय जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ भारती बन सकते हैं स्पीकर

Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार मे विवादों में आए आप विधायक और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को इस बार स्पीकर का पद दिया जा सकता है।

इसी तरह मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो लगातार दो बार ग्रेटर कैलाश से विधायक चुने जाने वाले सौरभ भारद्वाज को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि सौरभ भारद्वाज का इस चुनाव में सीधा मुकाबला राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से था जिन्हें पराजित कर वह एक बार फिर विधायक बनने में सफल हुए हैं।

किरण बेदी को पराजित करने वाले को भी मिलेगा मंत्री पद

Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

भारतीय जनता पार्टी की सीएम उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा के गढ़ माने जाने वाली सीट कृष्‍णानगर से मात देने वाले एसके बग्गा को भी नई सरकार मे मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है।

बाबतपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए गोपाल राय को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इमरान हुसैन को भी नई सरकार में मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

इमरान ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को उनका गढ़ समझी जाने वाली सीट बल्लीमरान से पराजित किया है।

एप्पल की नौकरी छोड़ने वाले को मिलगा मंत्री पद

Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

इस बार मंत्री पद के नामों में आदर्श शास्‍त्री का नाम भी शामिल माना जा रहा है। द्वारका से विधायक बने आदर्श शास्‍त्री एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में इंडिया हेड की नौकरी छोड़ राजनीति में आए। आदर्श शास्‍त्री को 'आप' की उन योजनाओं का नियोक्ता माना जाता है जो तकनीकी से जुड़ी हुई हैं।

माना ये भी जाता है कि दिल्ली में फ्री वाईफाई देने की योजना को पार्टी के मेनीफेस्टों में शामिल कराने में आदर्श शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इन नामों के अलावा पटपड़गंज से अपने ही पूर्व सहयोगी बिन्नी को पराजित करने वाले मनीष सिसोदिया का मंत्री बनना तो तय ही है। बता दें कि आप में मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल के बाद सबसे महत्वपूर्ण नेता माना जाता है।

अन्ना ने शपथ ग्रहण में आने से मना किया

Expected AAP ministers of Delhi Cabinet

इस बार मंत्री बनने वालों में शालिमार से विधायक चुनी गईं वंदना कुमारी और सत्येंद जैन को भी मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि सत्येंद्र जैन आप की पहली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

14 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के साथ इन मंत्रियों के शपथ ग्रहण की औपचारिकता को जनता के सामने पूरा किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने किरण बेदी को और अन्ना हजारे को भी आमंत्रित किया है। हालांकि अन्ना हजारे ने शपथ ग्रहण में आने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed