फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exercise to remove six signals in 2.5 km stretch from Laxmi Nagar Metro station area to Karkadi Mor

दिल्लीवालों को मिलेगी जाम से मुक्ति: ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की कवायद, बनेंगे यू-टर्न; सुधरेगी वाहनों की चाल

Thu, 29 Aug 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

इस योजना से सैद्धांतिक तौर से सहमत होते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूरे कॉरीडोर का मुआयना किया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी सभी हितधारकों से इस पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन
Exercise to remove six signals in 2.5 km stretch from Laxmi Nagar Metro station area to Karkadi Mor
दिल्ली ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाले विकास मार्ग के जाम की सर्जरी करने की कवायद ट्रैफिक पुलिस ने शुरू कर दी है। योजना करीब 2.5 किमी लंबे लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड के बीच के हिस्से के छह सिग्नल हटाने की है। इनकी जगह हर प्वाइंट पर यू-टर्न दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरुआती दौर का निरीक्षण भी कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि सिग्नल हटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बेहतर होगी। इससे विकास मार्ग के दिन भर के जाम से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

इससे पहले सड़क सुरक्षा और सुधार के लिए काम करने वाली संस्था गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत की तरफ सुचारु यातायात के लिए एलजी और ट्रैफिक पुलिस को एक प्रस्ताव भेजा गया। इसमें सड़क के सारे चौराहों व टी-पॉइंट्स पर ट्रैफिक सिग्नल व मुख्य मार्ग पर सैंट्रल वर्ज को स्थाई रूप से बंद कर लक्ष्मी नगर व कड़कड़ी मोड़ के बीच वाहनों को निर्बाध रूप से आवागमन करने के लिए यू-टर्न व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना से सैद्धांतिक तौर से सहमत होते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूरे कॉरीडोर का मुआयना किया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी सभी हितधारकों से इस पर चर्चा की जा रही है। यू-टर्न के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। कई दौर की बैठकों में इस योजना को लागू करने पर सहमति बन रही है। एक बार फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

उठाए जाऐंगे यह कदम
-मार्ग पर स्थित चौराहों व टी-पॉइंट्स पर ट्रैफिक सिग्नल और सेंट्रल वर्ज को बंद कर लक्ष्मी नगर व कड़कड़ी मोड़ के बीच सीधे आवागमन कर रहे वाहनों को निर्बाध आवागमन करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
-बंद किए गए सैण्ट्रल वर्ज से लगभग 150 मीटर पहले व 150 मीटर आगे कट-इन-मीडियन प्रकार यू-टर्न खोलना जहां से होकर विकास मार्ग पर भीतर की सड़कों से आकर वाहन आवागमन कर सकें।
-कट-इन-मीडियन प्रकार यू-टर्न से लगभग 100 मीटर पहले से यू-टर्न तक सैण्ट्रल वर्ज पर ऑफसेट सुविधा प्रदान करना जिससे कि यू-टर्न तक पहुंचते-पहुंचते वाहन बीच वाली लेन में आ जाएं और यू-टर्न ले रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
-सड़क सुरक्षा उपकरण रिफ्लैक्टर्स, ब्लिंकर्स, साइनेजिस, पेंट मार्किंग, गति नियंत्रक आदि लगाया जाएं।

अतिक्रमण भी है समस्या...
विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक मार्ग के दोनों तरफ भीषण अतिक्रमण के चपेट में है। सड़क के दोनों तरफ नारियल, फूल, फल, कपड़े और खाने की सैकड़ों दुकानें दिख जाएंगी। इनकी वजह से फुटपाथ तो बिल्कुल ही गायब हो चुका है और सड़क पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर रोजाना खरीदारी के लिए आने वाले हजारों लोगों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहन मुख्य मार्ग पर ही पार्क कर दिए जाते हैं इससे भी यातायात आवागमन प्रभावित होता है। जानकारों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की टीम कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अतिक्रमण कम होने के बजाय और फैलता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed