एक्सक्लूसिव: ISI जासूसी कांड में BSF के एक और जवान का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई जासूसी रैकेट मामले में राजौरी के स्कूली शिक्षक शब्बर का नाम सामने आया है। आईएसआई एजेंट कफायतउल्ला का दोस्त शब्बर भी पाक हैडलर के सीधे संपर्क में था।
इसके अलावा बीएसएफ के एक और वर्तमान हवलदार मुनव्वर का नाम भी आया है। शब्बर, मुनव्वर और सेना के पूर्व हवलदार को गिरफ्तारी के लिए राजौरी में छापेमारी हो रही है।
आईएसआई एजेंटों से पूछताछ में खुलासा हुआ है पाक आईएसआई हैडलर की मंशा देश को दो हिस्सों में बांटने की थी। कफायतउल्ला के कब्जे से बरामद सीडी में इसके सबूत मिले हैं।
उसने कफायतउल्ला को बीएसएफ के काफी जवानों से मिलवाया
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजौरी के एक सरकारी स्कूल का अध्यापक शब्बर कफायतउल्ला का अच्छा दोस्त है। उसने कफायतउल्ला को बीएसएफ और सेना के काफी जवानों से मिलवाया था।
शब्बर दूसरे सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं हवलदार मुनव्वर इस समय बीएसएफ के राजौरी कार्यालय में तैनात है। सेना के पूर्व हवलदार का नाम पहले ही सामने आ चुका है।
शाखा के इंस्पेक्टर पीसी यादव और संजीव यादव के देखरेख में जम्मू-कश्मीर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीमें तीनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
टीम ने बीएसएफ के राजौरी में स्थित कार्यालय से अब्दुल रशीद के कंप्यूटर, हार्डडिस्क के अलावा अन्य सामान जब्त किया है। इसके अलावा राजौरी के कलाई गांव में स्थित कफायतउल्ला के घर में भी दबिश दी है। वहां से भी कुछ संदिग्ध सामान मिला है।