फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   excise team raided the warehouse of a bar and restaurant located in Garden Galleria Mall Noida

Noida: न्यू ईयर से पहले गार्डन गैलेरिया में आबकारी विभाग का छापा, रेस्टोरेंट में मिली दूसरे राज्यों की शराब

Sat, 28 Dec 2024 08:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Dec 2024 08:50 PM IST
सार

नोएडा के गार्डन गैलेरिया स्थित एक बार एंड रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने वहां से अन्य राज्यों की शराब बरामद की। टीम ने चार आरोपियों को भी पकड़ा है।

विज्ञापन
excise team raided the warehouse of a bar and restaurant located in Garden Galleria Mall Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू ईयर के नजदीक आते ही शराब की तस्करी भी तेज हो गई है। छोटे-मोटे बाजार व कस्बों के अलावा अब मॉल में अवैध शराब परोसी जाने लगी है। इसका पर्दाफाश जिला आबकारी विभाग की टीम ने सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक बार एंड रेस्टोरेंट के गोदाम में छापा मारने के बाद किया है। यहां से टीम ने दूसरे प्रदेश की शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

 

दरअसल, न्यू ईयर के नजदीक आते ही आबकारी विभाग की टीम तस्करी रोकने के लिए चौकन्नी हो गई है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि न्यू ईयर की तैयारी को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार रात को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रवि जायसवाल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 गौरव चंद एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही व उनकी टीम ने गार्डन गैलेरिया मॉल के मुख्य भवन के लोअर बेसमेंट में माय बार रेस्टोरेंट के स्टोर रूम में तलाशी शुरू की। इस दौरान दो बोतल अन्य प्रांत की एवं 23 अन्य संदिग्ध बोतलें बरामद हुईं, जिसे देखकर आशंक व्यक्त की जा रही है कि अन्य राज्यों की शराब को दूसरी बोतलों में भरा जा रहा है।

विज्ञापन

 

आबकारी विभाग की टीम ने चार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा माय बार रेस्टोरेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि न्यू ईयर को लेकर लगातार जांच व तलाशी अभियान जारी रहेगा। अवैध शराब व बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed