Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया न्यायिक हिरासत बढ़ी, मार्च में होगी सुनवाई; जानें मामला
कथित शराब घोटाला मामले में पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 12 मार्च तक न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है।
विस्तार
कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार सुबह राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 12 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस मनीष सिसोदिया को जेल से राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची है। बीती 5 फरवरी को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी थी।
Delhi Excise policy CBI case | CBI filed status report on further investigation in a sealed envelope. The Court said that the status report is not open for inspection. Court said it couldn't disclose the details of the investigation.
विज्ञापन
The Court listed the matter on March 12.… https://t.co/5ey5kUv01G — ANI (@ANI) February 22, 2024
कोर्ट ने बीते बुधवार को इस बात पर फैसला टाल दिया कि क्या वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है, जब उनकी सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
सुप्रीम कोर्ट 5 फरवरी को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत देने से इनकार करने वाले शीर्ष अदालत के पिछले आदेश के खिलाफ सिसोदिया की उपचारात्मक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। सिसोदिया एक साल से जेल में हैं। उन्हें फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था।