फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Except Supreme Court metro station no other station will remain closed

G20 Summit: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी कोई स्टेशन नहीं रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

Mon, 04 Sep 2023 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 05:22 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी कोई मेट्रो स्टेशन बंद नहीं रहेगा। जब मेट्रो स्टेशन के पास से काफिला गुजरेगा तो उस समय मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश व निकास 10 से 15 मिनट के लिए बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Except Supreme Court metro station no other station will remain closed
सुरेंद्र यादव, स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए सजकर चमक उठी है। दुनिया भर के ताकतवर मुल्कों के नेता मेहमान बनकर यहां आएंगे। नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन होना है और इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान दिल्ली के कई रास्तों पर रूट डायवर्जन भी किया जाएगा, जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही हैं कि दिल्ली में जी20 समिट के चलते लॉकडाउन लगने वाला है। अब इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये कोई लॉकडाउन नहीं है।

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी कोई मेट्रो स्टेशन बंद नहीं रहेगा। जब मेट्रो स्टेशन के पास से काफिला गुजरेगा तो उस समय मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश व निकास 10 से 15 मिनट के लिए बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने रविवार को घोषणा की कि नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोई लॉकडाउन नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है, जो शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक की जानकारी मुहैया कराएगा। वाहन चालक किसी भी तरह की दिक्कत होने पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले शनिवार को, दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली जिले की ओर काफिले को ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed