फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Excellence in Education Awards 2025 categories released

Delhi NCR News: एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवाॅर्ड-2025 की श्रेणियां जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए जारी की जाती है सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवाॅर्ड-2025 की विभिन्न श्रेणियों की सूची जारी कर दी है। इस पुरस्कार के तहत हर साल उत्कृष्ट छात्रों और स्कूलों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। निदेशालय के परिपत्र के अनुसार, 2024-25 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर छात्रों (विभिन्न श्रेणियों में) के प्रदर्शन से संबंधित प्रामाणिक जानकारी एकत्र की जाएगी।


पुरस्कार के लिए सरकारी स्कूलों के कक्षा दसवीं के टॉपर छात्र (क्षेत्रवार), प्रत्येक स्ट्रीम के लिए सरकारी स्कूलों के कक्षा बारहवीं के टॉपर (क्षेत्रवार), आरपीवीवी/एसओई/एसओएसई के कक्षा दसवीं के टॉपर (दिल्ली स्तर पर एक), आरपीवीवी/एसओई/एसओएसई के कक्षा बारहवीं के टॉपर (प्रत्येक स्ट्रीम के लिए अलग-अलग), सरकारी स्कूलों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के दिव्यांग टॉपर (क्षेत्रवार, स्ट्रीमवार) शामिल हैं। इसके अलावा, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉपर और दिव्यांग टॉपर (जिलेवार, स्ट्रीमवार) भी इस योजना के दायरे में आते हैं। संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से टॉपर छात्रों का विवरण जल्द से जल्द जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed