फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exams will be conducted twice a year in class 12th

CBSE Exam: बारहवीं में साल में दो बार आयोजित कराई जाएंगी परीक्षाएं, जानें क्या चल रही है तैयारी

Wed, 17 Jul 2024 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Jul 2024 11:34 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड बच्चों का तनाव कम करने के लिए योजना पर गंभीरता से मंथन कर रहा है। योजना को अमली जामा पहनाने में समय लगेगा। 2026 से व्यवस्था लागू होने के आसार बन रहे।

विज्ञापन
Exams will be conducted twice a year in class 12th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : CBSE

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने की योजना के तहत बारहवीं कक्षा के लिए दूसरी बार परीक्षा जून में आयोजित की जा सकती है। अभी तक एक बार फरवरी-मार्च में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दरअसल अभी साल में दो बार परीक्षा आयोजन की योजना पर बोर्ड काम कर रहा है। इसे अमली जामा पहनाने में समय लगेगा। यह व्यवस्था वर्ष 2026 में ही लागू होगी। परीक्षाओं का आयोजन कैसे कराया जाएगा अभी यह तय नहीं है।

विज्ञापन

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन की सिफारिशों के आधार पर बच्चों के तनाव को कम करने के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। दरअसल अभी वर्ष 2026 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा दूसरी बार जून में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होती है, जिसके रिजल्ट मई तक घोषित कर दिए जाते हैं। इस रिजल्ट के आधार पर जुलाई में पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट) की परीक्षाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जून में परीक्षा दोबारा आयोजित की जाती है तो पहले परीक्षा दे चुके छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दो बार परीक्षा की योजना के तहत छात्रों के पास जून की परीक्षा में अपनी पसंद के किसी एक विषय या सभी विषयों में परीक्षा देने का अवसर होगा। इसके बाद इसका रिजल्ट अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में अभी स्कूल प्राचार्यों को भी कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्हें बोर्ड की गाइडलाइंस का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed