{"_id":"659803f5add518d2fa07bfc9","slug":"examiner-misbehaved-with-girl-giving-exam-in-faridabad-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहर मिलो': परीक्षा दे रही युवती से टीचर ने की बदसलूकी, कॉपी छीनकर निकाला बाहर; अकेले में मिलने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बाहर मिलो': परीक्षा दे रही युवती से टीचर ने की बदसलूकी, कॉपी छीनकर निकाला बाहर; अकेले में मिलने का बनाया दबाव
Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
सार
छात्रा का आरोप है कि दो जनवरी को कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। इस दौरान एक पुरुष परीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर बाहर जाने को कहा। कक्षा में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक राजकीय कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्रा ने परीक्षक पर बदसलूकी आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि पुरुष परीक्षक ने उसे बाहर मिलने के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने इस बाबत इग्नू के संयोजक, फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, जिला उपायुक्त समेत अन्य विभागों को ईमेल भेजकर शिकायत दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में इन दिनों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विभिन्न विषयों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक छात्रा ने दो जनवरी को ई-मेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। छात्रा का आरोप है कि दो जनवरी को कॉलेज में परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक पुरुष परीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर बाहर जाने को कहा। कक्षा में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। परीक्षक बुरी तरह से उस पर चिल्लाए। इसके बाद बाहर अकेले में मिलने को कहा। इस बारे में कॉलेज की तरफ से कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन