फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex soldier make and viral video on social media, arrested

नागरिकता कानून: पूर्व सिपाही ने वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 10:59 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 29 Dec 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ex soldier make and viral video on social media, arrested
सोशल मीडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सिपाही ने बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने दिल्ली पुलिस के एसआई की वर्दी पहनकर कार में वीडियो बनाया। आरोपी उपद्रवियों को गृह मंत्रालय के आदेश पर गोली मारने की धमकी दे रहा है। साइबर सेल यूनिट में मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी राकेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। राकेश दिल्ली पुलिस में सिपाही था। उसने 2014 में निजी कारणों से वीआरएस ले लिया था। जमानत मिलने के बाद उसने दूसरा वीडियो बनाकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ही धमकाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीएए के विरोध में दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। इन सब घटनाओं को देखते हुए आरोपी राकेश त्यागी ने 22 दिसंबर को एक कार में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होने लगा। लोगों ने दिल्ली पुलिस की आलोचना शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर छूटने के बाद एक दूसरा वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में आरोपी कहता हुए नजर आ रहा है कि वह दिल्ली पुलिस के साथ है। यदि उसे दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा तो वह दिल्ली पुलिस के कई आईपीएस अधिकारियों का चिट्ठा खोल देगा। उसे तभी संतोष मिलेगा कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे। पुलिस अधिकारी इस वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी राकेश पहले भी इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो बनाता रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed