फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex servicemen sent off martyr s daughter by walking on their hands In Palwal

विदाई ऐसी कि रो पड़े जहां: पूर्व सैनिकों ने शहीद की बेटी को हथेलियों पर चलाकर किया विदा, हर आंख में थे आंसू

Fri, 10 Feb 2023 07:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Feb 2023 07:30 PM IST
सार

पूर्व सैनिकों के इस जज्बे को देखकर समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने पूर्व सैनिकों की जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Ex servicemen sent off martyr s daughter by walking on their hands In Palwal
शहीद की बेटी को विदा करते पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद संजय कुमार की बेटी की शादी में पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर पिता होने का फर्ज निभाया। पूर्व सैनिकों ने अपनी हथेलियों पर चलाकर शहीद की बेटी को विदा किया।

विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के इस जज्बे को देखकर समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने पूर्व सैनिकों की जमकर सराहना की। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक विवाह समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन बीएस पोसवाल ने बताया कि संजय कुमार ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। नौ फरवरी गुरुवार को शहीद संजय कुमार की बेटी डॉ. मनीषा की शादी थी। सभी पूर्व सैनिकों ने शादी में पहुंचकर बेटी मनीषा की शादी में सहयोग किया। इस अवसर पर वीर नारी अनीता देवी ने नम आंखों से उनकी बेटी का सम्मान बढ़ाने के लिए सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed