फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex husband got car loan papers signed by saying mediclaim In Palwal

पत्नी से ये धोखा जरा हटके है: मेडिक्लेम बता कार लोन के कागजों पर साइन कराए, तलाक के बाद न भरीं किस्त तो आए समन

Sun, 28 May 2023 05:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 May 2023 05:35 PM IST
सार

आरोप है कि बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर उसके पूर्व पति ने उसके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Ex husband got car loan papers signed by saying mediclaim In Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल में मेडिक्लेम बताकर कार लोन के दस्तावेजों पर पत्नी के हस्ताक्षर करा लिए। आरोपी पति ने लोन लेकर बैंक की किस्त नहीं भरी। एजेंसी से कार का फर्जी खरीदारी बिल लगाकर लोन पास करा लिया, जबकि कार नहीं खरीदी। पति से तलाक होने पर अदालत से नोटिस आया तो महिला को धोखाधड़ी के बारे में पता चला। आरोप है कि बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर उसके पूर्व पति ने उसके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी रूचि मंगला ने शिकायत दी है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में विशाल गुप्ता से हुई थी, जोकि धोखेबाज और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। इसके बाद जब विशाल गुप्ता के बारे में यह सब पता चला तो उन्होंने तलाक लेने का निर्णय लिया। वर्ष 2018 में पलवल अदालत से उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती फरवरी माह में अदालत से उसके नाम से समन आए। उसने पड़ताल की तो उसे पता चला कि उसके नाम पर फर्जी तरीके से फरीदाबाद सेक्टर 29 स्थित इलाहबाद बैंक के द्वारा कार लोन जारी किया गया है। बैंक ने 30 नवंबर 2015 को उसके नाम पर फर्जी तरीके से यह कार लोन किया। पीड़िता के पूर्व पति विशाल ने बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर उसके नाम से धोखाधड़ी व फर्जी तरीके से कार लोन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed