फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex dgp car looted in noida

ये है यूपी का हाल: पूर्व पुलिस महानिदेशक की कार पंचर कर चोरों ने लूटा सबकुछ

Wed, 05 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 05 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
ex dgp car looted in noida
दलित प्रेरणा स्थल के सामने ठकठक गैंग ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हर अमोल सिंह की कार पंचर कर अटैची व बैग चोरी कर लिया। अटैची व बैग में 30 हजार रुपये के अलावा पासपोर्ट, दोनाली बंदूक व रिवॉल्वर के लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक और चेकबुक, डेबिट कार्ड, पत्नी और बच्चों के पहचान पत्र, बैंक की हस्ताक्षर की हुई चेकबुक, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, आईपीएस अधिकारियों की सूची, घर और प्रॉपर्टी की चाबियां आदि रखी थीं।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात सोमवार सुबह 10:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन, पटियाला (पंजाब) के रहने वाले पूर्व डीजीपी हर अमोल सिंह सोमवार को नोएडा में  किसी रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली की तरफ से आ रही उनकी कार जब फिल्म सिटी फ्लाईओवर पार कर करीब 100 मीटर आगे पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए बताया कि उनकी कार का पिछला पहिया पंचर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकर्स के बताने पर हर अमोल के ड्राइवर प्रमिंदर सिंह ने गाड़ी रोक ली और टायर बदलने लगा। इस दौरान पूर्व डीजीपी ड्राइवर के पास खड़े थे। टायर बदलने के बाद जब वे दोबारा कार में बैठे तो गाड़ी में रखी उनकी अटैची और बैग गायब था।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि ठकठक गैंग की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई है। घटनास्थल केआसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

कुछ गिरोह चिह्नित किए गए हैं। इन गिरोह को वारदात के दो तरीकों के आधार पर विभाजित किया गया है। एक गिरोह खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी करता है, जबकि दूसरा गैंग चलती कार का टायर पंचर कर या बोनट पर मोबिल ऑयल फेंककर पहले गाड़ी रुकवाता है और फिर वारदात को अंजाम देता है। आशंका जताई गई है कि इस तरह के दो या तीन गिरोह नोएडा में सक्रिय हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वारदात करने के ठकठक गिरोह के तरीके

ex dgp car looted in noida
चोरी

- खड़ी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान चोरी कर लेना।
- चौराहे या तिराहे पर सड़क दुर्घटना अथवा किसी अन्य बहाने से चलती कार के चालक का ध्यान भटकाना और दूसरी तरफ से साथी कीमती सामान चोरी कर लेता है।
- कार के बोनट अथवा शीशे पर मोबिल ऑयल फेंककर चालक को बाहर निकालना और फिर अंदर रखा सामान चोरी कर लेना
- कार पंचर करने के बाद चालक द्वारा पहिया बदलने के दौरान गाड़ी में रखा सामान चोरी कर लेना।
- खड़ी कार में बैठे चालक को नोट गिराकर या किसी अन्य तरीके से झांसा देकर गाड़ी से उतारना और फिर चोरी कर लेना

बदमाश इन स्थानों पर ज्यादा सक्रिय
सेक्टर-37 मार्केट, सेक्टर-41 व 50 की मार्केट, सेक्टर-125, सेक्टर-71 चौराहा, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-110 मार्केट, भंगेल मार्केट,  सेक्टर-26 जयपुरिया प्लाजा, सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स व ब्रह्मपुत्रा कॉम्पलेक्स व सेक्टर-53 कंचनजंघा मार्केट ठकठक गैंग के पसंदीदा स्थान हैं, जहां गिरोह आए दिन वारदात करता है।

ऐसे करें बचाव

ex dgp car looted in noida
डेमो - फोटो : demo pic

- कार में कोई भी कीमती सामान न रखें।
- खाली बैग भी कार में न रखें, क्योंकि चोर को नहीं पता होता है कि बैग खाली है
- अगर कार में कोई बैग रखना है तो उसे डिग्गी में रखें
- मौके पर कार खड़ी करने के बाद उसमें रखा बैग डिग्गी में मत रखें।
- अगर कार पार्किंग में नहीं खड़ी है तो उस पर निगाह रखें।
- कार चलाते वक्त उसके सभी दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद रखें
- एसी काम नहीं कर रहा तो भी कार के शीशे थोड़े ही खोलें ताकि कोई हाथ अंदर डालकर गद्दी पर रखा सामान न उठा सके।
- अगर बात करने के लिए कोई शीशा खुलवाने का प्रयास करे तो सतर्क हो जाएं और थोड़ा सा ही शीशा खोलें।
- अगर किसी स्थिति में कार से उतरना पड़े तो उसके सभी दरवाजे और खिड़कियां सही से बंद कर दें।
- कार का बीमा करवाते वक्त पर्सनल बिलॉगिंग्स का भी बीमा कवर ले सकते हैं। इससे कीमती सामान चोरी होने पर बीमा कंपनी से क्लेम ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed