फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex congress jharkhand chief ajoy kumar joins aam aadmi party in delhi manish sisodia present

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार आप में शामिल, अगस्त में दिया था इस्तीफा

Thu, 19 Sep 2019 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ex congress jharkhand chief ajoy kumar joins aam aadmi party in delhi manish sisodia present
अजय कुमार आप में शामिल - फोटो : ANI

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर में डॉ. अजय कुमार को आप की सदस्यता दिलाई। पूर्व नौकरशाह रहे डॉ. कुमार ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अजय कुमार को पार्टी में शामिल करवाकर आप ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाई है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आप राजधानी में रहने वाले झारखंड के वोटरों को लामबंद करने की कोशिश डॉ. अजय के जरिए करेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने बीते नौ अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को आप की सदस्यता लेकर उन्होंने इस कयास पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वह ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। सिसोदिया का दावा है कि बॉलीवुड की मशहूर फिल्म गंगाजल उनकी ही जिंदगी से प्रेरित थी। पार्टी उनके जैसे लोगों के सहारे वैकल्पिक राजनीति की अपनी मूल अवधारणा को आगे बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि डॉ. अजय कुमार के जरिए झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान आप प्रदेश में अपना जमीन मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ डॉ. अजय राय ने कांग्रेस छोड़ने से जुड़े सवाल पर कहा कि पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। आप ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बिना घाटे में गए अगर एक सरकार आम इंसान की बेहतरी के लिए अच्छी योजनाएं ला सकती है तो दूसरी सरकारें इस दिशा में काम क्यों नहीं कर पा रही हैं। 


अरविंद केजरीवाल ने किया था झारखंड का दौरा

इससे पहले बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड का दौरा किया था। उन्होंने राज्य इकाई से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में टाटा स्टील में काम करने वाले पुराने साथियों से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान ही डॉ. अजय राय के पार्टी में शामिल करवाने का फैसला कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed