फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EWS flats offer Sixty thousand rupees discount

EWS फ्लैट के दाम में 60 हजार रुपए की कमी

Tue, 31 Dec 2013 04:00 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
EWS flats offer Sixty thousand rupees discount

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-73 के निवासियों को राहत देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक फ्लैटों की कीमत में 60 हजार रुपये की कमी की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को ईडब्ल्यूएस आवंटियों ने प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह से मुलाकात की। डीसीईओ ने इन आवंटियों को 60 हजार रुपये कम करने का आश्वासन दिया है। 2006-07 की इस योजना के तहत कुल 1235 आवंटियों को फ्लैट मिले हैं।
विज्ञापन


जिस समय योजना निकाली गई थी, उस समय कीमत 2.50 लाख रुपये थी, मगर आवंटन और निर्माण की मौजूदा दरों के हिसाब से भूतल पर फ्लैट की कीमत में 3.19 लाख, प्रथम तल पर 2.90, द्वितीय तल पर 2.52 और तृतीय तल पर 2.23 लाख रुपये का इजाफा हो गया है। आवंटी लगातार इसका विरोध कर रहे थे, जिसके चलते प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन कब्जाने वालों को प्राधिकरण भेजेगा नोटिस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने वर्क सर्किल नौ व दस के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसे रोकने का निर्देश दिया है।

प्राधिकरण की जमीन को चिह्नित कर सूची बनाने को भी कहा है। अगर इस जमीन पर अतिक्रमण है तो कब्जाने वालों को नोटिस भेजने और कब्जा न हटाने पर तोड़े जाने का निर्देश दिया है।


औद्योगिक भूखंडों का ड्रॉ और खिसका

नोएडा में औद्योगिक भूखंडों का ड्रॉ और खिसक सकता है। प्राधिकरण ने चार जनवरी तक ड्रॉ की संभावना जताई थी, मगर सीईओ के शहर से बाहर होने के कारण स्वीकृति नहीं मिल सकी।

इसके चलते अब सात या आठ जनवरी तक ड्रॉ होने के आसार हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सिर्फ सीईओ की स्वीकृति का इंतजार है। कुल 65 भूखंडों  के लिए करीब तीन हजार आवेदकों के बीच ड्रॉ होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed