फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EVM investigation will be held on January 11 in front of political parties

राजनैतिक दलों के सामने 11 जनवरी को होगी ईवीएम जांच

Fri, 10 Jan 2020 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
EVM investigation will be held on January 11 in front of political parties
EVM - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों में ईवीएम मशीन की जांच के लिए 11 जनवरी तय की गई है। राजनैतिक दलों के सामने विभिन्न जिलों में इन ईवीएम मशीनों की प्रशासन जांच करेगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी जिले की निर्वाचन अधिकारी शशि कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हाल ही में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। 11 जनवरी को ईवीएम की रेंडम जांच की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। 
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। टोल फ्री नंबर 1800-111-402 पर 24 घंटे शिकायतों पर काम किया जाएगा। राजनैतिक पार्टियों को रैली इत्यादि की मंजूरी देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी शुरू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने आप विधायक के खिलाफ नारेबाजी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप के मॉडल टाउन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। 

विरोध करने वाले लोग मौजूदा विधायक को टिकट नहीं देने की पार्टी से मांग कर रहे थे। खास बात यह है कि दफ्तर के बाहर जब विधायक के विरोध में नारेबाजी हो रही थी उसी समय मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला निकलते वक्त भी कार्यकर्ता विरोध करते दिखे। 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि संभव है कि कुछ लोग स्थानीय विधायक से निजी तौर पर नाराज हों, लेकिन नाराजगी उचित फोरम पर दर्ज करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed